भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | राज्य सरकार ने परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए पूरी कमर कस ली थी. लेकिन नकल माफिया है कि सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने से बाज नहीं आ रहे हैं. गुरुवार को पंडित हरचरण लाल इंटर कॉलेज में डायरेक्टर-कक्ष में उत्तर पुस्तिकाओं का भंडार मिला, साथ ही बड़ी संख्या में गाइडें भी मिलीं. पर्यवेक्षक डॉ मुकेश अग्रवाल ने छापा मारकर इसका खुलासा किया. डीआईओएस ने नकल माफिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पर्यवेक्षक डॉ मुकेश अग्रवाल ने बताया कि हमें पूर्व में सूचना मिली थी कि पंडित हरिचरण लाल इंटर कॉलेज में नकल हो रहा है. हमारी टीम वहां पहुंची और डायरेक्टर रूम पर लगा ताला खुलवाया गया. इसके अंदर भी एक स्टोर रूम बना हुआ था. इसका ताला भी खुलवाया गया. वहां पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं व गाइडों का बड़ा जखीरा मिला. उत्तर पुस्तिकाएं पुरानी और नई थीं किसी पर कवर पेज था तो कोई बगैर कवर पेज की थीं इसमें ए और बी दोनों प्रकार की उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं. इनकी संख्या 800 से 850 के लगभग हैं. इस दौरान कॉलेज के सहायक अध्यापक वीनेश को पकड़ लिया गया है. यहां दो फोटो स्टेट मशीनें भी मिली हैं
_______
फरह मे कई केंद्रों पर भी हालात अच्छे नहीं मिले थे
डॉ मुकेश अग्रवाल को बोर्ड परीक्षा में फरह मे भी अच्छे हालत न्ही मिले थे |उन्होने बताया कि कई जगह कैमरे चालू नहीं मिले. जबकि शासन के इस मामले मे सख्त निर्देश है ‘|






