सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग के बलदेव आगमन पर श्री बल दाऊजी कोल्ड स्टोरेज पर उनका भव्य स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने किया भव्यता के साथ किया। श्री बलदाऊजी कोल्ड स्टोरेज के शुभारंभ एवं सम्मान समारोह के अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा रविकांत गर्ग ने कहा की आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापारियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाये चलाई है।जहां जीएसटी में छूट के साथ आयकर में बढोत्तरी करके व्यापारियों के साथ आम आदमी की काफी लाभ मिला है। मोदी सरकार ने किसान सम्मान योजना के तहत मध्यम किसानों के लिए खाद बीज की व्यवस्था के लिए छ हजार रुपये प्रति वर्ष देने की जो घोषणा की थी। उसको भी उन्होंने पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा की आज देश सुरक्षित हाथों में है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्पूर्ण विश्व को दिखा दिया है की भारत अब पहले जैसा नहीं रहा । भारत की और जो गलत निगाह से देखेगा उसे मुंह तोड़ जवाब देने में भारत सक्षम है। पाकिस्तान द्वारा पायलट अभिनंदन को वापस किए जाने पर इसे भारत सरकार की जीत बताया,और कहा की जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा में शहीद हुए चालीस सैनिकों का बदला पाकिस्तान में तीन सौ से अधिक आतंकवादियों को मार कर लिया है ,यह देश के लिए गौरव की बात है। व्यापारी नेता डॉक्टर मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान भाजपा में सुरक्षित है।

वतर्मान सरकार के कार्यकाल में अनेक योजनाओं का लाभ मिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बनबारी लाल गर्ग ने कहा कि इस समय देश को नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है।जनता को पुनः एक बार और मौका देना चाहिये। इस अवसर पर व्यापारी नेता डॉ मुरारी लाल अग्रवाल, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष राकेश गोयल, युवा अग्रवाल सभा के संस्थापक सुरेंद्र चौधरी, मदन पांडेय,दीनदयाल मित्तल ने राज्य मंत्री रविकांत गर्ग का स्मृति चिन्ह, माला, पटका पहना के भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर क्षेत्र से आये प्रधानों एंव भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविकांत गर्ग को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान श्यामवीर सिंह प्रधान,दिनेश मोदी, मदन पांडे, मधुकर देव पांडेय,एनपी सिंह तोमर, अशोक कुमार अग्रवाल,योगेंद्र सिह सिकरवार, देवी सिह, देवेंद्र तिवारी, इस्लाम खान,गिरधारी लाल मोदी, मानवेंद्र सिंह, अनुज पाठक, बसंत लाल गर्ग,अमित भारद्वाज,मनोज अग्रवाल, मदन चौधरी,केदारी सिह प्रधान आदि उपस्थित थे।






