सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

ब्लाक संसाधन केंद्र पर चल रहे मिशन शिक्षा कायाकल्प कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के पांच दिवसीय ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता लाना है। शिक्षकों को प्रशिक्षित करके उसका बच्चों को सिखाने में उपयोग करना है। उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं की समस्याओं को भी सुना। बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने अध्यापकों को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए तमाम विधियां बताते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। नोडल एबीआरसी देवेंद्र सारस्वत व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नोडल कोर्डीनेटर नंदकिशोर गुधेनिया ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण भाषाई व गणितीय दक्षताओं पर आधारित है ।
ट्रेनर लक्ष्मण पांडेय,मुकेश अग्रवाल व ममता चौधरी ,मनमोहन दुबे ने प्रशिक्षण में बताया कि बच्चों व शिक्षकों के बीच बेहतर शिक्षा का माहौल बनना चाहिए। विद्यालय में कक्षा का विभाजन अति आवश्यक है, जब तक बच्चे अलग-अलग कक्षा में बैठकर शिक्षण कार्य नहीं करेंगे, तब तक बेहतर निष्कर्ष नहीं निकल पाएगा।
प्रशिक्षण में लोकेश शर्मा,सुजीत वर्मा,दुष्यन्त शर्मा,तरुणा सिंह, नीलम चौधरी,गीता,सुधा वर्मा, कल्पना बाल्यान,अनीता चौधरी, कविता,ऋतू शर्मा,पवन सिंह, गोकुलेश शर्मा,देवेंद्र,प्रदीप कुमार,उपेंद्र दीक्षित,उमेश शर्मा,भानु प्रताप, सुशीला गौतम,शोभना गौतम,नामशरण सुजान,रश्मि अग्रवाल,रंजना शर्मा,मलखान सिंह,आरती मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।






