MANT-पुलिस को पीटने वाले 10 लोग भेजे जेल

हरेकृष्ण गोयल,
तीन दर्जन की तलाश कर रही पुलिस

मांट। महिला की मौत के बाद पुलिस से अभद्रता करना मांट मूला के लोगों को महंगा साबित हुआ,पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर 10 लोगों को जेल भेज दिया है।

वुधवार की रात मांट कस्बे में बस स्टैंड के सामने मांट मूला की महिला गीता पत्नी परसराम की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत होने से गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया और हिंसक होते हुए पुलिस पर हमलावर हो गए।

प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए जैसे तैसे पुलिस कर्मियों को वहां से सुरक्षित निकाला, भीड़ फिर भी शांत नहीं हुई तो कई थानों का पुलिस बल बुलाया गया,तब जाकर भीड़ ने जाम खोला। गुरूवार को गीता का अंतिम संस्कार होते ही पुलिस एक्शन के मूड में आ गई, देर रात कई थानों की पुलिस को लेकर प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह,एस आई जयवीर सिंह ने मांट मूला के ढोंढा मोहल्ला में दंगे की वीडियो के आधार पर पहचाने गए आरोपियों के यहां दविश दी गई,दस लोगों को गिरफ्तार कर बबाल की आशंका से शुक्रवार की तड़के ही राया थाने भेज दिया गया,जहां से कोर्ट में हाजिर करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि पुलिस ने करीब चार दर्जन लोगों की ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए वीडियो के आधार पर पहचान कर ली है,वहीं पूरे मामले के मास्टर माइंड की भी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। पुलिस ने पुलिस से अभद्रता करने और हिंसक प्रदर्शन करने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि मांट मूला निवासी गिरीश, राजेश,विक्रम,नेम सिंह,टीकम,राजू, खीरध्वज,अन्नू,उदय सिंह और विन्द्रा को जेल भेजा गया है,बाकी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*