हरेकृष्ण गोयल,

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गई। सुरजीत कटियार निवासी कमला नगर दिल्ली एवं नीरज निवासी गांव गोपालपुरा थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात किसी शादी समारोह में भाग लेकर शुक्रवार तड़के बाइक पर एक्सप्रेस वे पर होकर नोएडा की ओर जा रहे थे। राया क्षेत्र में माइल स्टोन 112 के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। जिससे उस पर सवार नीरज (35) की मौके पर मौत हो गई। साथी युवक सुरजीत कटियार घायल हो गया। सूचना पर पुलिस एवं एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा एवं घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने घायल युवक को आगरा अस्पताल को रेफर कर दिया।






