MANT-बृज भूमि से मिले प्यार को नहीं भुला पाऊंगा :पेंसिया

हरेकृष्ण गोयल,

मांट। सीडीओ फरुखाबाद के पद पर प्रोन्नत हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम मांट डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने कहा है कि बृज भूमि से मिले प्रेम को शायद ही कभी भुला पाएंगे।तहसील सभागार में आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने मुक्त कंठ से पूरे स्टाफ की सराहना की,और कहा कि मांट में काम कर उन्हें अदभुत आनंद की अनुभति हुई, उन्होंने कहा कि अधीनस्थ स्टाफ और मीडिया कर्मियों के सहयोग से ही तहसील प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकी।पहले निर्वाचन कार्य मे लिंगानुपात सुधारने में अब्बल रहने का प्रमाणपत्र मिला,फिर आईएसओ ने तहसील को प्रमाणित किया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरे स्टाफ ने मुझे सहयोग किया उम्मीद है आने वाले अधिकारियों को भी सभी इसी तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की,कि एक बात सदैव याद रखें कि फरियादी को कभी भी निराश न करें,यदि उनके स्तर का काम भी नहीं है तो उसे सही सलाह दें।उन्होंने कहा कि उनका मांट तहसील में और भी कुछ काम कराने का मन था उम्मीद है कि आने वाले एसडीएम उन्हें पूरा करने की दिशा में कदम उठाएंगे।

ये रहे मौजूद

विदाई समारोह में एआरओ खाद्य आपूर्ति विजय बहादुर,तहसीलदार सुभाषचंद्र यादव, नायब तहसीलदार अजय यादव व निधि भारद्वाज, आईएसओ टीम हेड आजाद सिंह,रेंजर एमबी सिंह,राया थाने के एस आई गिरीश कुमार,लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष नीरज चौधरी,अनुपम यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*