AGRA-नन्दी गिरा कूए मे,रेस्क्यू कर बचाई गई जान

आगरा ग्वालियर रोड स्थित थाना सदर के रोहता गांव में गुरुवार की सुबह एक नंदी गहरे कुएं में गिर गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना गौरक्षा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मुखिया टीवी को दी, तो वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और प्रशासन को अवगत कराया

प्रशासन और गौरक्षा क्रांति की टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जान की बाजी लगा कर कम से कम 3 घंटे की मशक्कत के बाद 40 फुट गहरे कुएं से नंदी को बाहर निकाला. नंदी को बाहर निकालने के लिए गौरक्षा क्रांति के सदस्य क्रेन के माध्यम से अंदर गए, तब जाकर कहीं नंदी महाराज को बाहर निकाला गया और उसका उपचार कराया गया. इस मौके पर गौरक्षा क्रांति के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मुखिया, अनिल शर्मा, विवेक यादव, डॉ बीके हेमंतर, राकेश, अनिल, प्रमोद सोनू रावत जी लोकेश प्रशांत नवीन रावत आदि उपस्थित रहे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*