2 करोड़ 25 लाख की लागत से बनेगी पानी की टंकी
दीनदयाल धाम,देवेन्द्र गोस्वामी
फोटो- धाम स्थित पर्यटक स्थल पर मीठे पानी की टंकी का शिलान्यास करते निदेशक राजेंद्र प्रसाद,विधायक पूरन प्रकाश एवं अन्य

विगत कई सालों से दीनदयाल धाम एवं आसपास का क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ रहा था।खारा पानी होने के कारण यहां के निवासियों के सामने यह एक गंभीर समस्या थी। क्षेत्र के लोग एवं दीनदयाल धाम के ग्रामीण 5 किलोमीटर दूर से पीने के लिए मीठा पानी लाते हैं।लेकिन अब बहुत जल्द ही इस समस्या से सभी को निजात मिल जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मीठे पानी की व्यवस्था के लिए प्रभारी मंत्री एवं ग्राम विकास मंत्री को बातचीत की जिसके क्रम में उन्होंने 2 करोड़ 25 लाख की लागत से पर्यटक स्थल के पास बनने वाली पानी की टंकी एवं दो बोर का सक्शन दिया।और जिसका शिलान्यास गुरुवार को किया गया जिसमें जल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे उन्होंने जल्द ही इस कार्य को पूर्ण होने का भरोसा दिलाया।क्षेत्रीय सभी लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक पूरनप्रकाश, मनीष गुप्ता,प्रचारक निरंजन, ग्राम प्रधान चिंतामणि, दिनेश गौड़, राजेश शुक्ला, जल विभाग के इंजीनियर शंकर दयाल, प्रेमचंद पाठक, दुर्गेश, मोहन बाबू, विनोद,कृष्णगोपाल एवं आदि लोग मौजूद रहे।






