MANT-पुलिस ने लाखों के जेवरात से भरा बैग लौटाया

हरेकृष्ण गोयल

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिग कर रही पीआरवी ने लाखों रुपये के जेवरात न नगदी से भरा बैग बैग स्वामी को वापिस कर ईमानदारी की मिसाल कायम की है।

गुरुवार को पीआरबी 18 77 पेट्रोलिंग करती हुई आगरा दिशा की तरफ जा रही थी, राया कट  किलोमीटर संख्या 110 पर पीआरबी में सवार पुलिस कर्मियों को सड़क किनारे एक बैग रखा मिला, तलाशी लेने पर उसमें एक छोटा हैंडबैग मिला जिसमें 1132 रुपए थे, और बड़े बैग के अंदर  करीब सात ग्राम सोने  के व चांदी के जेवरात रखे हुए थे जिस को पीआरवी कर्मियों द्वारा बैग से पहचान पत्र निकाल कर उक्त पते पर राया थाने के ग्राम खरबा सूचित  कर बैग स्वामी हेमन्त व उसकी पत्नी नेहा बुलाया गया,और उसका बैग, रुपए एवं सोने व चांदी के जेवरात अपने सामने उनको सुपुर्द किया अपना सामान पा करके बैग स्वामी पति पत्नी ने यूपी पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।पीआरवी में  मुख्य आरक्षी राकेश कुमार यादव आरक्षी अरविंद प्रताप सिंह होमगार्ड चालक राजेश कुमार मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*