BALDEO-पार्टी को बूथ स्तर तक करे मजबूत- अशोक

बलदेव के गांव जटोरा में हुई बैठक
सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

बलदेव विकास खण्ड के गांव जटौरा मे जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा ने संगठन संबधी महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा चुनावों को देखते हुये रखी। बैठक की अध्यक्षता ठा सोहन सिह सिसोदिया अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा ने की। बैठक का शुभारंभ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  प्रधान लोकेश शर्मा ने बलदेव ब्लाँक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे
अशोक चौधरी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, सोहन सिह सिसोदिया ,विनेश सनवाल का माला पटुका पहनाकर स्वागत किया गया ।
इस बैठक को संबोधित करते हुएे कांग्रेस के मथुरा लोक सभा पर्यवेक्षक अशोक चौधरी ने कहा कि सभी कांग्रेस जन मिशन 2019 के लिए कमर कस ले, सभी अपने बूथो पर अपनी तीस तीस सदस्य की कमेटी बना ले। आम जनता को मनमोहन सरकार की उपलब्धियो को बताये। पूरी निष्ठा के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व मे 2019 लोक सभा चुनाव मे केंद्र मे भाजपा की जनविरोधी सरकार को जन सहयोग से परास्त करके कांग्रेस की सरकार बनाये।उन्होंने कहा की संगठन में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियो और झूठे आश्वासनो से आम जनता त्रस्त है। जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस पार्टी ही आम जनता और किसानो का दुःख दर्द समझती है।
ठा सोहन सिह सिसोदिया ने कहा की कांग्रेस पार्टी को अपने बूथो और क्षेत्र मे मजबूत करने कार्य आज से ही शुरू कर दे। जो कार्यकर्त्ता जमीन स्तर पर मेहनत करेगा, अब कांग्रेस उसी को आगे बढायेगी। विनेश सनवाल बालमीकि ने कहा की कांग्रेस पार्टी ही किसान मजदूरो, महिलाओं, दलितो आम जनता की सच्ची पार्टी है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने पाकिस्तान को युद्ध मे हराकर पाकिस्तान को चीरकर बांग्लादेश का निर्माण किया था। इस दौरान प्रमुख रुप से विनेश सनवाल बालमीकि पी. सी सी सदस्य, लोकेश शर्मा प्रधान, पं मुकेश उपाध्याय, भगवान दास गर्ग, दिनेश सरदार, कमलेश चौधरी , डोरी लाल पाठक, बंटी गौतम ,अरुण गुधैनिया, मोनू शर्मा, शरद शर्मा, रमेश उपाध्याय, बनी सिह, लाला राम पूर्व सभासद, प्रेमचंद गौतम, चौधरी दुर्ग पाल सिंह, अंबेश शर्मा, बृजमोहन गौतम,आशीष तेहरिया, यादवेद्र पाडेय, गौरव पाठक, छोटेलाल प्रधान, ओमवीर सिह सिकरवार, भगवान सिह, दाउदयाल बौहरे, शरद कुमार शर्मा, पं गोविद राम शर्मा, लाखन सिह, हर स्वरुप शर्मा ,प्रदीप शर्मा , महिपाल चौधरी, नीरज, राजकुमार तिवारी, अजीत सिंह ,
भूदेव सिह, पुषपेदर रावत, जयपाल सिह, पदम सिह, बंटी, जमुना, मौहम्मद शाहिद, भूपसिह, हेमकुमार, सागर कुमार, राजकुमार चौधरी,चरण सिंह, प्रकाश चन्द्र, सुभाष दिवेदी,आदि संख्या मे मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*