हरेकृष्ण गोयल

मांट।सर्जिकल स्ट्राइक के दूसरे दिन भी लोगों ने सेना के वीर जवानों की जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ जुलूस निकाला।
जावरा गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों ने पहले गांव में जुलूस निकाला उसके बाद वहां से आकर मांट में थाने से लेकर तहसील तक जुलूस निकाला जुलूस में ग्रामीणों ने सेना के जवान और नरेंद्र मोदी की जिन्दाबाद की और तहसील के मुख्य द्वार पर पाक प्रधानमंत्री के प्रतीकात्मक पुतले को जूतों से पीटा और आग लगा दी। उत्साही युवकों ने आतिशबाजी भी चलाई।

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेक्टर ट्राली में घूम कर जुलूस निकाला और तहसील के गेट पर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान जावरा प्रधान विजेंद्र पाल सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह,जगदीश त्रिपाठी,उमेश क़ानूरिया आदि मौजूद थे।
इस मौके पर भाजपा नेता और जावरा के प्रधान विजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने जो किया है उससे पूरे देश वासियों के सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।उन्होंने कहा कि अभी इसी तरह के और भी सर्जिकल स्ट्राइक हों,तभी देश से आतंकवाद का खात्मा हो सकेगा।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष हुकम सिंह चौहान ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में पाक को आतंकवाद का करारा जबाब देते हुए दो बार बड़ी कार्यवाई की गईं,जो अन्य कोई सरकार हिम्मत नहीं जुटा सकी।






