
– गोवर्धन में श्रीकृष्ण सुदामा यात्रा सेवा संघ द्वारा आयोजित महोत्सव में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते भक्त

– गोवर्धन में श्रीकृष्ण सुदामा यात्रा सेवा संघ द्वारा आयोजित महोत्सव में भजन संकीर्तन के बीच परिक्रमा लगाते भक्त
– गिरिराज जी के सातवें भव्य मनोरथ का आयोजन
परीक्षित कौशिक
गोवर्धन। श्रीकृष्ण सुदामा यात्रा सेवा संघ दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित मनोरथ में होली के गीतों के बीच दिल्ली के भक्त झूमते नजर आये। गिरिराज जी का अभिषेक, भंडारा और डोले के साथ परिक्रमा लगाई। भजन संध्या के बीच चल रहे होली गीतों पर भक्त नाचते थिरकते नजर आये। मेरी चुनरी में लग गयौ दाग री एसौ चटक रंग डारौ की धुन पर पुष्प वर्षा होने लगी। परिक्रमा में गायक चित्र-विचित्र वृंदावन धाम, भैया राकेश गुलाटी, ब्रज रसिका श्यामा दासी, राजीव शास्त्री आदि ने अपने भजनों से समां बांध दिया। महोत्सव में सोंनू कवातड़ा ने बताया कि सातवें गिरिराज जी के वार्षिकोत्सव में तीर्थ विकास ट्रस्ट में गिरिराज जी का अभिषेक किया। गिरिराज जी की सामुहिक परिक्रमा ठाकुर जी के डोले के साथ लगाई। इस अवसर पर रविन्द्र आहुजा, प्राण दुआ, सतपाल बुद्धि राजा, महेन्द्र आहुजा, रवि राजपूत,राजीव नागपाल, अशोक नारंग, संजय आदि थे।






