
– गोवर्धन के मुरारी कुंज सरस्वती विद्य़ा मंदिर में पाकिस्तान पर किये गये अटैक की खुशी में आतिशबाजी चलाते लोग

– गोवर्धन के सौंख अड्डा पर पाकिस्तान पर हमले की खुशी में मिष्ठान वितरित करते भाजपाई

– गोवर्धन के सौंख अड्डा पर पाकिस्तान पर हमले की खुशी में आतिशबाजी चलाते स्थानीय लोग
परीक्षित कौशिक
गोवर्धन। गोवर्धन में खुशी में जमकर चले पटाके, बांटी मिठाई और फिर लहराया तिरंगा। बच्चे से लेकर युवा और बड़ों में पाकिस्तान पर सैना द्वारा किये गये हमले को लेकर अलग ही जोश दिखाई दिया। खबर आते ही लोग टेलीविजन व सोशियल मीडिया पर जानकारी लेने लग गये। पुलवमा में सैनिकों पर कायरना हमला बोलने वाले आतंवादियों के ठिकानों पर पाकिस्तान में घुसकर की गई कार्यवाही से खुशी के कारण लोग झूम उठे। लोग इस कार्यवाही को हिन्दुस्तान की बड़ी जीत मान रहे हैं। खुशी में जगह-जगह मिष्ठान वितरित व आतिशबाजी चलाते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये। कस्बा के दानघाटी मंदिर मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक बालकृष्ण अग्रवाल के निर्देशन में आतिशबाजी चलाई। इस अवसर पर पवन शर्मा, केडी शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार, विजय यादव, रामेश्वर दयाल, विष्णु प्रताप, प्रमोद कुमार आदि थे। वहीं दूसरी ओर से सौंख अड्डा पर भाजपा के विधानसभा प्रभारी सुल्तान सिंह एवं मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय के निर्देशन में सौंख अड्डा पर कार्यकर्ताओं खुशी में मिष्ठान वितरित किया। इसके बाद तिरंगा लहराते हुए आतिशबाजी चलाई। भारत मां के जयकारे लगाये। इस अवसर भाजपा के मंडल मंत्री सुशील अग्रवाल ने बताया कि पाकिस्तान को उसी की भाषा जबाब मिल गये। हमारे साथ दुनिया के सभी देश खड़े हैं। आतंकवाद को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए ऐसी और कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के लिए सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व बधाई का पात्र है। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय शर्मा, मनोज खंडेलवाल, हेमंत शर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, मनोज पाठक, राघव मित्तल, उद्यो सिंह, बाल कृष्ण अग्रवाल, नरेन्द्र मुखिया आदि थे। वहीं दूसरी ओर ग्राम भगौसा में रमेश चंद शर्मा, गोविंद शर्मा के निर्देशन में खुशी मनाई गई। पलसों में मुकेश शर्मा, महरौली में रामेश्वर के निर्देशन में खुशी मनाई गई।






