BALDEO-तीनो सेनाओं का किया आभार व्यक्त

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव:-पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों का बदला आज भारतीय वायु सेना के द्वारा लिए जाने पर बलदेव पब्लिक स्कूल में हर्ष व्यक्त करके शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। आज घटना के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुये बताया गया कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी पर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करके तीन सो से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। विद्यालय के निदेशक डॉ अशोक सिकरवार एवं प्रधानाचार्य डॉ अनीता सिंह सिकरवार ने भारत माता के चित्र पर एवं शहीदों की छवियों पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। डॉ अशोक सिकरवार ने भारत की तीनों सेनाओं वायु, थल, और जल का आभार व्यक्त करते हुए कहा की देश को उन तीनों सेनाओं की कार्य क्षमता पर गर्व है। विश्व पटल पर भारत एक शांतिप्रिय देश है। परंतु अगर पहले से कोई वार करता है तो उसका जवाब उसे साथ साथ मिलता है। इस प्रकार के प्रहार भारत की क्षमता को सिद्ध करते हैं । उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की मजबूती एवं प्रतिभा को दिखाते हुए देश के अमर जवानों को सिर ऊंचा किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*