हरेकृष्ण गोयल

मांट। मांट राजा निवासी रिटायर्ड फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू रावत वायु सेना की कार्यवाई से खुश हैं पर उनका कहना है इतनी कार्यवाई नाकाफी है,उन्होंने वायुसेना के जवानों को सलाम करते हुए सरकार से बड़ा निर्णय लेने को कहा है।

मांट राजा निवासी सेवनिवर्त फौजी भगवान सिंह उर्फ मुला फौजी भी कहते हैं जो हुआ उस पर पूरे देश को वायु सेना को गर्व है,पर अभी बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक होना बहुत जरूरी है।

रिटायर्ड फौजी उमेश क़ानूरिया का कहना है कि सेना अपनी उम्मीदों पर खरी उतरी है,उन्हें सरकार से पूरी उम्मीद है कि अभी और बड़े निर्णय सरकार सेना को लेने देगी






