हरेकृष्ण गोयल

मांट। मोदी जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं,भारतीय सेना जिंदाबाद,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से मंगलवार को कस्बा का हर गली मौहल्ला और सड़कें गूंजती रहीं। मंगलवार को जैसे ही इस तरह की खबरें आईं कि भारत के वीर जवानों ने पुलवामा में शहीद हुए रण बांकुरों की तेरहवीं के दिन पाकिस्तान में घुसकर आतंकवदियों का खात्मा किया है,बस फिर क्या था हर खास व आम आदमी खुशी का इजहार करता दिखा। कैसे क्या कब हुआ जानने के लिए हर आम व खास व्यक्ति मोबाइल और टीवी सेट के सामने न्यूज़ चैनलों को खोल कर बैठ गया।बार एशोसिएशन के तत्वाधान में तहसील परिसर में विजय जुलूस निकाला,पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए,जुलुस की अगुवाई वरिष्ठ अधिवक्ता मथुरेश नारायण ने की,जुलुस में अवधेश कटारा,किशोर राघव,हरिओम उपाध्याय, विष्णु सिसौदिया, विवेक सिसौदिया, अरुण रावत,आदि मौजूद थे।

केडी पब्लिक स्कूल राया के स्टाफ और सैंकड़ो छात्र छात्राओं ने कस्बा में नसीठी मोड़ से थाने जुलूस निकाला,बच्चे इंकलाब जिंदाबाद,मोदी जी संघर्ष करो-हम तुम्हारे साथ हैं,अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है।जैसे नारे लगा रहे थे।बच्चों ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां ली हुई थीं। जुलूस में होशियार सिंह,सतीश चंद,गगन कुमार,संदीप उपाध्याय, धर्मेंद्र,जयरिष विलियम,सोनू सैनी शामिल थे। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने भी विजय जुलूस निकाल कर पाकिस्तान को ललकारा और वायु सेना के जांबाज सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में यह दूसरी बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है,कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनता तो पूरी तसल्ली तब होगी जब इस तरह की एक और बड़ी कार्यवाही हो। कार्यकर्ताओं ने जोश में आतिशबाजी भी चलाई। जुलूस में प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी उमेश क़ानूरिया के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष उमेश तरकर,जगदीश त्रिपाठी,अशोक सारस्वत,आर.के.ठाकुर,विपिन सविता आदि मौजद थे।






