-आतंकी कैंप तबाह करने पर भारतीय जनसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
-वायुसेना द्वारा उठाया गया कदम बताया सराहनीय
परीक्षित कौशिक

चौमुहाँ। मंगलवार के दिन भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत का बदला ले लिया। सभी भारतीय लोग सेना के इस साहसी कदम की सराहना कर रहे हैं। उसी कर्म में सामाजिक संगठन भारतीय जनसेवक संघ द्वारा पटाके फोड़ कर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही एक दूसरे की मिठाई खिला मुँह मिठाई कराते हुए वायुसेना को बधाई दी। इसके साथ ही चारो तरफ हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से ब्रह्माजी की तपोस्थली गुंजयमान हो उठी। भारतीय जनसेवक संघ के संस्थापक सौरभ सिसोदिया ने बताया कि आज वीर जवानों ने अपने सैनिकों को शहादत का बदला लेकर यह सिद्ध कर दिया है

कि भारत अब किसी से पीछे नही है। भारत भी विश्व शक्ति अमेरिका की तरह घर में घुस कर जवाबी कार्यवाही करना जानता है। अध्यक्ष लोकेश सिसोदिया ने बताया कि मोदी जी कहते थे कि एक सिर के बदले 10 सिर लाएंगे। आज वो कहावत चरितार्थ हो रही है। वीर सैनिकों ने अपने सूद सहित अपने शहीद सैनिकों का बदला लिया है। इस मौके पर महासचिव भानू सिसोदिया ने कहा कि आज ये युवा भारत है। वो दौर और था जब भारत चुप सह लेता था। आज भारत को कोई छेड़ता है तो भारत उसे नही छोड़ता। इस मौके पर उपाध्यक्ष कृष्णा सिसोदिया, हेमन्त शर्मा, सभासद हरिओम सिसोदिया, गोविन्द सिंह, धर्मवीर पण्डित, योगेन्द्र सिंह, विजयसिंह, अजीत राजपूत, महावीर सिंह, मलखान सिंह इत्यादि मौजूद रहे।






