हरेकृष्ण गोयल
– शातिरों से दो लाख रुपये भी बरामद

मांट। थाना नौहझील पर केदार निवासी फरीदमपुर थाना नौहझील द्वारा अज्ञात व्यक्तियो द्वारा गौशाला का प्रस्ताव पास कराने के लिए विवेचना अधिकारी बनकर दो लाख अस्सी हजार रूपये ले लेने के सम्बन्ध मे पंजीकृत कराया था। जिसके अनावरण एवं नामजदों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा द्वारा निर्देशित किया गया।थाना पुलिस ने घटना का सफल अनावरण कर सोमवार को घटना में शामिल अल्ताफ पुत्र स्व. अब्दूल गफूर निवासी हिमायत नगर थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर व मुकेश कुमार शर्मा पुत्र अमीचन्द निवासी 581 चाँदपुर रोड कचहरी के पास थाना कोतवाली सिटी बुलन्दशहर को गिऱफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणो के कब्जे से धोखाधड़ी करके लिये गये रूपये में से दो लाख रूपये भी बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तो को थाना नौहझील पुलिस द्वारा आवश्यक कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि नामजदों को बाजना रोड स्थित चौधरी ढाबा के सामने से गिरफ्तार किया गया है।






