CHAUMUHAN-महापंचायत में की गई महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की मांग

-गोवर्धन चौराहे पर सुशोभित हो राणा प्रताप की मूर्ति

-मूर्ति सुशोभित कराने के लिए सैंकड़ों राजपूतों ने भरी हुँकार

परीक्षित कौशिक

चौमुहाँ। रविवार के दिन छटीकरा स्थित प्रेम रिसोर्ट में गोवर्धन चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति सुशोभित कराने के लिए महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें महाराणा प्रताप संघर्ष समिति का गठन किया गया। महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे। जिसमें उन्होंने अपने अपने विचार व्यक्त किए। महापंचायत के संयोजक कुंवर एनपी सिंह राजपूत नीटू राणा ने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास सबसे सर्वोपरि रहा है। जिसने देश की खातिर बलिदान दिए और कटे धड़ लड़ते रहे। आज उस समाज की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। गोवर्धन चौराहे पर हिंदू ह्रदय सम्राट महाराणा प्रताप जी की मूर्ति न लगने पर शासन प्रशासन से आंदोलन किया जाएगा।‌ आज राजपूत समाज का हर युवा अपने स्वाभिमान के लिए कुछ भी करने लिए तैयार है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि हमें राजपूती इतिहास से दूर रखा गया है। हमें, हमारे बच्चों को महाराणा प्रताप जैसे शूरवीरों के बारे में किताबों में नहीं पढ़ाया गया पर अब समाज जागरूक हो चुका है। अपने स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए हर कार्य करने को तैयार है। वहीं राष्ट्रीय राजपूताना यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने कहा कि अब युवाओं को आगे आकर समाज की बागडोर संभालनी होगी। समाज का हर युवा गोवर्धन चौराहे पर महाराणा प्रताप मूर्ति लगाने के लिए हर तरीके से संघर्ष करने के लिए तैयार है। करणी सेना के जिला प्रभारी योगी ठाकुर ने कहा युवाओं को आगे आकर समाज के उत्थान में अपना सहयोग करना चाहिए। महापंचायत में भारतीय जनसेवक संघ के अध्यक्ष लोकेश सिसोदिया, महाराणा प्रताप युवा सेना के अध्यक्ष भरत सिसोदिया, अशोक सिंह, विष्णु सिंह, ओमी प्रधान, कृष्णा सिसोदिया, शिशुपाल, राघवेंद्र सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह प्रधान छटीकरा, संजय सिंह, अरुण चौहान, पत्रकार विष्णु पहलवान, बाबूलाल ठाकुर, विष्णु सिंह ठाकुर, अशोक सिंह, सुनील राणा, बलवीर सिंह, योगेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह राज एडवोकेट ने महापंचायत का संचालन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*