MATHURA/AGRA-उप्र कौशल मिशनः 81 स्टूडेंटस के चेहरे चमके यूनीफार्म पाकर

– सेंट जोन्स एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में हुआ वितरण
– सचदेवा इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग कालेज में कराया जा रहा रोजगारपरक प्रशिक्षण

 

भरत लाल गोयल
———————————————————-
मथुरा। सेंट जोन्स एजुकेशन सोसाइटी अन्तर्गत संचालित सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी फरह, मथुरा स्थित केंद्र पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के 81 छात्र छात्राओं को निशुल्क यूनिफार्म का वितरण किया गया । वितरण समारोह का शुभारम्भ यू पी एस डी एम् के एम् आई एस मैनेजर सुनील यादव ने किया । उन्होने अपने सम्बोधन में छात्रों से कहा कि यू पी एस डी एम् राज्य में सबको हुनर सबको काम के मिशन पर प्रयासरत है । यूनिफार्म पाते ही छात्रछात्राएं खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ सुधीर सचदेवा ने कौशल के महत्व को समझाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हुनरमंद बनाकर ही भारत को समृद्धशाली देश बनाया जा सकता है। संस्थान के कौशल विकास कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार ने सभी आगंतुकों को धन्यबाद देते हुए सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन सेंटर द्वारा किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया । इस अवसर पर डॉ ए के सिंह, डॉ भोले सिंह, डॉ पंकज शर्मा, मोहित गहरवार, कैलाश चंद्र देवेंद्र कुमार, गोपाल, दीपक सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*