MATHURA-फरह के गांव परखम में आयी थी बारात, लौटते समय गढ्ढे में गिरी बस, चार की दर्दनांक मौत, 21 बाराती है घायल

पी डी यू समाचार

मथुरा/आगरा। एक ओर विवाह मंडप में दूल्हा दुल्हन सात फेरे ले रहे थे वहीं दूसरी तरफ उनके वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे बरातियों पर मौत ने ऐसा झपटटा मारा कि कई परिवार बिलख रहे है। बीती देर रात हुए सड़क हादसे के बाद शनिवार दोपहर एक और बाराती की उपचार के दौरान मौत हो गई है। 20 वर्षीय दिनेश पुत्र पप्पू निवासी खेरागढ़ का इमरजेंसी में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। हादसे में दिनेश समेत चार की मौत हो चुकी है और 21 बराती गंभीर रूप से घायल हैं।
कागारौल के औरंगपुर गांव निवासी प्रीतम सिंह के बेटों अवनीश समेत दो लोगों की बारात शुक्रवार रात फरह के परखम गांव गई थी। दोनों दूल्हों और परिवार के कुछ लोगों को छोड़कर बाकी रिश्तेदारों समेत 50 ग्रामीण दावत खाने के बाद बस से गांव लौट रहे थे। अछनेरा में फरह मार्ग स्थित कब्रिस्तान के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढे में गिर गई। सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस के नीचे दबे लोगों को पौन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मगर, तब तक 65 वर्षीय हरविलास, भूरी सिंह (45) और नेत्रपाल (42) की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अछनेरा में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल 22 लोगों को एसएन इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी होने पर सीओ अछनेरा नम्रिता श्रीवास्तव समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। जिनमें से युवक दिनेश की शनिवार दोहपर मौत हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*