FARAH-एडी बेसिक ने हाईस्कूल की परीक्षा में बलरई केंद्र पर पकड़ा मुन्नाभाई

भरत लाल गोयल

फरह | ओम प्रकाश इंटर कालेज बलरई से हाई स्कूल की परीक्षा में एडी बेसिक ने एक मुन्ना भाई को पकड़ा हे |
शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल का पेपर था | एडी बेसिक टीम आगरा ओम प्रकाश इंटर कालेज बलरई पहुंचे | कक्षों में वे निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्हे एक परीक्षार्थी पर शक हुआ |उन्होने छात्र से आईड़ी दिखाने को कहा | लेकिन छात्र सकपका गया | कड़ाई से पूछताछ में उसने राज उगल दिया | परीक्षार्थी अजय कुमार के स्थान पर नागेंद्र पुत्र पूरन सिंह निवासी-हयातपुर, महावन परीक्षा दे रहा था. एडी बेसिक अपनी टीम के साथ कालेज का दौरा कर रहे थे | उसने बताया कि वह कुछ पैसे के लालच में आकर अपने रिश्तेदार की जगह पर पर दे रहा था| एडी बेसिक ने केंद्र व्यवस्थापक को छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा | केंद्र व्यवस्थापक राकेश शाहू ने थाना फरह में छात्र के विरुद्ध तहरीर दी हे | थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*