MATHURA-मथुरा मे ज्यादा रेट पर बिक रही शराब

भरत लाल गोयल, पीड्यू समाचार

मथुरा । शहर में अधिकतर देशी शराब के डीलरों के कर्मचारी आवकारी विभाग के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हे | जबकि विभाग के आदेश हैं कि देशी विदेशी मदिरा की दुकानें सुबह दस बजे खुलेंगी, लेकिन शहर में कुछ देशी मदरा की दुकानों के कर्मचारी दुकानों के शटर उठाकर उसमें से शराब के अद्दे पऊवा निकालकर समीप बनी कैन्टीन में रखकर रेटों से कुछ मूल्य ऊपर पर सप्लाई करते हुए देखे जा सकते है।

ऐसा ही मामला कोतवाली क्षेत्र में आर्यसमाज रेलवे फाटक के समीप देशी शराब के ठेको का हे ¦ पर कार्य करने ठेकों पर कार्य करने वाले कर्मचारी सालों से ठेका खुलने के समय से पूर्व सुबह सात बजे से ही ठेके के समीप बनी कैन्टीन के संचालक के सहयोग से दारु पीने बालों को रेट से ऊपर बिक्री करते देख सकते हैं। इस खेल में यह नहीं कहा जा सकता कि इसमें ठेकेदार भी सामिल है या फिर ठेके का कर्मचारी अपनी मन मर्जी से देशी शराब को सुबह सात बजे से लोगों को रेट से ऊपर अद्दा व पऊवा की बिक्री करता है।देहात मे हाइवे किनारे बिक रही दारू
देहात में नियम कानूनो को धता बता कर हाइवे किनारे शराब बिक्री की जा रही हे | आवाकारी विभाग और स्थानीय पुलिस आँख बंद कर बेठी हे |जबकि इस मामले मे सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश हे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*