BALDEV-रंगारंग कार्यक्रम के साथ विदाई समारोह सम्पन्न

-बच्चों को गिफ्ट व टीका लगाकर दी विदाई

सुरेन्द्र चौधरी 

बलदेव- पब्लिक स्कूल में फेयरवेल विदाई समारोह का आयोजन रंगारंग कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने मिलकर कक्षा बारह के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ अशोक सिकरवार, प्रधानाचार्य डॉ अनीता सी सिकरवार ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपक किया तथा बारह वीं क्लास के विद्यार्थियों का टीका लगाकर स्वागत किया। रँगमचीय कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जूनियर्स बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसी कड़ी में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बारह वीं के प्रत्येक विद्यार्थी को कूपन निकालकर गाने की कड़ी को पूरा करना होता था । जिसमें बहुत से बच्चे इस प्रतियोगिता में पास हुए। इस दौरान ग्यारहवीं क्लास के बच्चों ने लघु नाटिका वह कॉमेडी के द्वारा अपने सीनियर्स को विदाई दी ।उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के अध्यापक गणों ने विद्यार्थियों को वास्तविकता के धरातल पर एहसास कराते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की ओर सजग अनवरत रूप से उसे पाने का प्रयास करते रहने का संदेश दिया । कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ अशोक सिकरवार ने विद्यार्थियों से परिश्रम करने ,अनुशासन में रहने व संस्कारित रहने का आह्वान किया, और उनके अच्छे भविष्य की कामना की । विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ अनीता सी सिकरवार ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि परीक्षा को हमें एक चुनौती की तरह लेना चाहिए ,और उस पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए । हर एक छोटी गलती पर ध्यान दे कर उसे सही करना चाहिये। इस दौरान अरूण कुमार, अंजुम अजीज,सुरेन्द्र कुमार राजपूत,बलभन्द्र सिह,सुनीता चौधरी, गरिमा शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*