परीक्षित कौशिक
-उपभोक्ताओं ने जागरूक होकर खाद्य पदार्थ की सेंपलिंग कराई
– खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया
– मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सवा मन दूध लेकर अपना घर में वितरित किया

गोवर्धन:- मिलावट एवं प्रदूषित युक्त खाद्य पदार्थों को लेकर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। उपभोक्ताओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए खाद्य आपूर्ति के पदार्थों को स्वयं सेंपलिंग कराने की सलाह दी गई जिसमें दर्जनों उपभोक्ताओं ने मौके पर सेंपलिंग कराई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के निर्देशन में वैन लेकर दानघाटी मंदिर के आसपास परचूनिया की दुकान के सामान में मिर्च, हल्दी अन्य मसालों की सेंपलिंग की गई। इसके अलावा दूध, पेड़ा, बालूशाही आदि मिठाइयों की सेंपलिंग की गई। मिठाइयों में मैदा की मिलावट पाये जाने पर दुकानदारों को हिदायद दी गई।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि यह अभियान उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए है। लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति स्वयं जागरूक हो जायें तो मिलावट करने वाले जल्दी ही पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि गिरिराज जी में उनकी आस्था है लेकिन टनों दूध गिरिराज जी पर चढ़ने के बाद नालियों में बह रहा है। अगर वही दूध गरीबों को वितरित किया जाये तो भगवान ज्यादा खुश हो जाएंगे। उन्होंने 50 किलो दूध अपना घर संस्था में वितरित किया। इस मौके पर गणेश पहलवान, विष्णु सैनी, संजू लालाजी, सुंदर शर्मा, सचिन बंसल, हुकम अग्रवाल, राजकुमार मामा, राकेश अग्रवाल, गोखले कौशिक आदि मौजूद रहे।






