MANT-शुक्रवार को विवाद की आशंका को लेकर पुलिस ने उठाया कदम

हरेकृष्ण गोयल


-नागा बाबा के शिष्य किये पाबन्द

मांट। अनाथ गौशाला के संस्थापक दिगम्बर नागा बाबा के शुक्रवार को भंडारे के आयोजन में बड़े पैमाने पर विवाद की आशंका को देखते हुए थाना पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को पाबंद किया है। 8 फरवरी को नागा बाबा के समाधि लीन होने के बाद से गोशाला में तनाव के हालात हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने मामले का स्वयं संज्ञान लेते हुए गुरुवार को गौशाला में निरीक्षण कर वहां की स्थिति को समझा,पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा। श्री सिंह ने तत्काल एसडीएम डॉ. राजेन्द्र पेंसिया को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया,उसके बाद दो दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस थमा कर पाबन्द कर दिया गया है। श्री सिंह ने गौशाला पर मौजूद दोनों पक्षों से सख्ती से कहा है कि यदि किसी भी तरह का विवाद हुआ तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*