हरेकृष्ण गोयल

मांट।कस्बा की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना पुलिस ने शुक्रवार को कस्बा के बाजार में बेतरतीब खड़े दर्जन भर वाहनों को थाने भेज कर उनसे शमन शुल्क वसूल किया। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह,कस्बा प्रभारी अखिलेश ने तहसील और बैंक के गेट पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को ट्रेक्टर में लाद कर थाने भेज दिया,उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक,ग्रामीण बैंक और कोपरेटिव बैंक में मौजूद लोगों की तलाशी ली,वहीं कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर को निर्देश दिए कि वह जल्द बैंक में सीसीटीवी व साइरन की व्यवस्था करें। श्री सिंह ने बताया कि कस्बा के बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और वाहन चोरी रोकने के लिए इस तरह की कार्यवाही नियमित तौर पर की जाएगी






