UTTAR PRADESH-यूपी में आईपीएस के बाद आईएएस भी इधर से उधर

भरत लाल गोयल

उत्तर प्रदेश:-सररकार ने कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। ये तबादले सरकार ने चुनाव आयोग व्दारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार किए हैंं। मंगला प्रसाद सिंह विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष वाराणसी बनाए गए हैं। राजेश कुमार विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बनाए गए हैं। टीके सिबू उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। कृष्ण कुमार को अपर महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन बनाया गया है। दीप चंद्र को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। ऋषि रेंद्र कुमार को विशेष सचिव ग्राम विकास विभाग बनाया गया है। राजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव गृह एवं कारागार बनाया गया है। साहब सिंह को अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बनाया गया है। सुहास एलवाई को विशेष सचिव नियोजन बनाया गया है। भानु चंद्र गोस्वामी को उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण प्रयागराज के साथ जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है। शाहिद मंजर अब्बास रिजवी को सदस्य वक्त न्यायाधिकरण लखनऊ बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*