भरत लाल गोयल,

महावन क्षेत्र के गोकुल महावन रोड स्थित रमणरेती आश्रम में 10 मार्च को संतो की होली का आयोजन किया जाएगा. होली को देखते हुए आश्रम में तैयारियां जोरों पर हैं, 10 मार्च को होने वाली होली की जानकारी देते हुए आश्रम के संत गोविंदा नंद महाराज ने बताया कि 10 मार्च को रमणरेती में होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. होली महोत्सव में कई देश के प्रमुख संत भाग लेंगे, जिसकी तैयारियां हम लोगों ने शुरू कर दी हैं, और बड़े धूमधाम से आश्रम में इस महोत्सव को मनाया जाता है. अबीर गुलाल रंग टेसू के फूलों के रंग से हम लोग और भगवान हमारे साथ होली खेलते हैं, जो भी यहां भक्तों आता है वह भरपूर आनंद लेता है. और बड़े धूमधाम से इस उत्सव को ब्रज में मनाया जाता है.






