MATHURA-जयंती पर याद किए छत्रपति शिवाजी महाराज,शिवाजी के जीवन से लेनी होगी प्रेरणा: कमलकांत उपमन्यु

परीक्षित कौशिक,

मथुरा। शिवाजी महाराज वूमेन वेलफेयर सोसायटी एवं महाराष्ट्र ग्रुप द्वारा मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सभी ने आर्मी क्षेत्र के विजय द्वार स्थित महाराजा शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश भक्ति के नारों के साथ उनके बलिदानों को याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि शिवाजी महाराज के राष्ट्र प्रेम और उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनका बलिदान युगों-युगों तक सूरज चाँद के रहने तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आधुनिक भारत में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करना होगा तभी हम सच्चे भारतीय बन पाएंगे।
विशिष्ट अतिथि डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना भैया ने कहा कि शिवाजी महाराज ने विदेशी आक्रांताओं से देश की रक्षा करने के किसी भी स्थिति में कोई भी समझौता नहीं किया और अपने प्राणों की बलि देकर भी राष्ट्र की रक्षा की थी। इस दौरान दर्जनों की तादाद में महिला और बच्चे भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय, शिवाजी महाराज अमर रहे, जैसे नारे लगाकर माहौल को देशभक्ति मय दिया।
इस दौरान नगर निगम के पार्षद विनोद भारद्वाज, छावनी परिषद के सभासद दीपक चौधरी, पत्रकार अनिल सारस्वत, चौधरी नेत्रपाल सिंह, चौधरी उमेंद्र सिंह, चौधरी जितेंद्र सिंह, महाराष्ट्रा ग्रुप से सरिता शूजेल, शारदा घोलप, पद्मनी पतिक, विजया लवांडे, धनश्री सावंत, स्वाति पाटिल, शांता टोपे, अदिती घोलप, सिद्धी, पृथ्वी काटे, वेदांगना सावंत, भक्ति पाटिल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*