हरेकृष्ण गोयल,

मांट। सर्वेश्वर अनाथ गौशाला के संस्थापक व गौ प्रेमी दिगम्बर नागा बाबा की याद में शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
महंत चरन गिरी ने बताया कि भंडारे के लिए लोगों को व्यवस्था सौंप दी गयी है,इसके लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूरे मथुरा जनपद को निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया,बैठक में गोविंद गिरी,दौलत गिरी,गोपाल गिरी,गोवर्धन गिरी,महाराज गिरी,नारद गिरी,जयेंद्र गिरी आदि मौजूद रहे। बैठक में हुए निर्णय के अनुसार पूरे मथुरा जनपद में प्रतिनिधियों के माध्यम से न्यौता भेजा जा रहा है। चरन गिरी ने सभी ब्रिज वासियों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
चरन गिरी महाराज ने बताया कि नागा बाबा और गौ प्रेमियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।






