MANT-जॉइंट मजिस्ट्रेट ने छाँहरी विद्यालय का किया निरीक्षण

हरेकृष्ण गोयल,

मांट। बुधवार को  जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम मांट ने विकास खण्ड मांट के गांव छाँहरी के प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण जिसमें सभी व्यवस्थाएं सही मिली और ग्राम प्रधान को विद्यालय में विकास कार्य करने के लिए निर्देश दिए।

एसडीएम मांट राजेंद्र पेंसिया ने छाँहरी के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय में औचक निरीक्षण किया अध्यापको की शिकायत सुनी और कहा कि बच्चों को फर्नीचर पर बैठा जाएगा।इसके अलावा ग्राम प्रधान को स्कूल में परिषर में विकास कार्य करने को कहा जिसमें लाइब्रेरी के अलमारी,टाइल्स आदि की व्यवस्था करने को निर्देश दिए।जानकारी देते बताया कि छाँहरी के विद्यालय को आदर्श विद्यालयों में शामिल किया गया है,उक्त स्कूल को स्वयं एसडीएम ने अपनी देखरेख में आदर्श स्कूल बनाने का संकल्प किया हुआ है। उन्होंने इस स्कूल के अध्यापको को हर माह शिक्षक अभिभावक गोष्ठि कराने को निर्देशित किया हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*