MATHURA-एसएसपी ने 10 निरीक्षकों और 2 उपनिरीक्षको के किए तबादले

मथुरा,भरत लाल गोयल-

आगामी चुनाव के दृष्टिगत बुधवार को मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दस निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए।


स्थानांतरित निरीक्षक और उप निरीक्षकों में मथुरा कोतवाली, डीसीआरबी, थाना हाईवे, बलदेव, राया, छाता, महावन, बरसाना, कोसीकलाँँ, नौहझील, सुरीर, जमुनापार और रिफाइनरी पुलिस स्टेशनोंं के प्रभारी शामिल हैंं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार निरीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक मथुरा शहर कोतवाली बनाकर भेजा गया है।
निरीक्षक राजीत वर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक जमुनापार बनाकर भेजा गया है।
क्राइम ब्रांच से निरीक्षक शिव प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना रिफाइनरी बनाया गया है।
नितिन कसाना को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक हाईवे बनाकर भेजा गया है।
निरीक्षक रमेश भारद्वाज को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक राया बनाया गया है।
संजीव कुमार तोमर को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बलदेव नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार निरीक्षक अनूप सरोज को प्रभारी निरीक्षक हाईवे के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक सुरीर कोतवाली बनाया गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव सूरज प्रकाश शर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील बनाया गया है।
एसएसपी के पीआरओ उदयवीर सिंह मलिक को प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना बनाया गया है।
इनके अलावा उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा को प्रभारी चौकी ओल से एसओ महावन बनाया गया है।
एक अन्य उप निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा को एसओ राया पद से स्थानांतरित करते हुए एसओ छाता कोतवाली बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*