हरेकृष्ण गोयल

मांट। पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिको के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए कस्बा वासियो से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंदा इकठ्ठा किया। जिसमें मांट नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर सहयोग दिया। व इसकी प्रशंसा भी की और वीर सैनिकों के परिवार वालो के लिए अपना योगदान दिया। भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के विधान सभा प्रभारी उमेश क़ानूरिया ने बताया कि चन्दा की राशि का ड्राफ्ट बनवा कर एसडीएम मांट को वीर सैनिकों के परिवार वालो की मदद को सौप दिया जाएगा इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश त्रिपाठी जी व पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ विधानसभा प्रभारी उमेश कानूरिया,सचिन ठाकुर,बिट्टू मिश्रा,अशोक सारस्वत,नीतिश बिस्वास,सौरभ सनातनी,विपिन सविता,मनोज ठाकुर मौजूद रहे।






