MANT-अंगदान,देह दान,नेत्रदान को किया जागरूक

हरेकृष्ण गोयल

मांट।दधीचि देह दान समिति की मथुरा इकाई द्वारा अंगदान-नेत्रदान-देहदान की महत्वता, इसके प्रति जनजागरण एवं लोगों में व्याप्त भ्रांतियों के निवारण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसी शृंखला में समिति ने रविवार  को ‘जागरूकता एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया। आयोजन के संयोजक व देह दानी गौरव उपाध्याय ने बताया की समिति के द्वारा ८६ लोगों को अब तक संकल्प लेने में सहायता की जा चुकी है तथा कार्यक्रम के दौरान २२ लोगों ने देह दान का संकल्प लिया। देह दान संकल्पी श्री वी के गुप्ता जी की मृत्यु के बाद दिनांक २७ दिसम्बर २०१८ को समिति ने गुप्ता परिवार को संकल्प पूरा करने में सहायता की। समिति के समन्वयक श्री राकेश चंद्र अग्रवाल ने गुप्ता जी की देह को फ़रीदाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ देह दानी श्री राधेलाल जी, विशिष्ट अतिथि राजीव गोयलजी एवं परम सानिध्य नवल गिरि जी महाराज ने दिया। पूर्व राज्य मंत्री रविकान्त गर्ग ने देह दान के संकल्प के पश्चात् अपने परिवार एवं मित्रों के साथ हुए अनुभवों को साझा किया। दधीचि देह दान समिति के राष्ट्रीय महामन्त्री श्री कमल खुराना ने देह दान और संकल्प लेने की प्रक्रिया को समझाया। महाराज नवल गिरि जी ने उपस्थित जनों को देह दान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने हेतु दधीचि, राजा शिवि, राजा पुरु और भगवान श्री विष्णु द्वारा देह दान का उदाहरण प्रस्तुत कर देह दान को सबसे बड़ा दान बताया। मंच संचालन दीपक गोस्वामी ने किया। समिति के संरक्षक कैलाश चंद्र अग्रवाल ने वर्षभर समिति द्वारा किए गये कार्यों को ब्योरा दिया। कार्यक्रम पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गये विस्फोट में शहीद हुए जवानों को मौन रखकर और ‘अमर जवान’ स्तंभ के प्रतिरूप के समक्ष मोमबत्ती जलाकर सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में देह दान संकल्पी परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमन लालजी, सुभाष जी, कृष्णगोपाल जी, ब्रजमोहन लाल जी आदि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सुनीता बंसल फरीदाबाद,सोहन लाल कातिब, शशांक, आशीष, पंकज शर्मा, यशपाल, स्नेहलता, उदयवीर व लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*