हरेकृष्ण गोयल

मांट। शव लेकर जा रही एम्बुलेंस के कार से टकराने के कारण बड़ा हादसा हो गया,जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जब कि चार लोग गम्भीर घायल हो गए। घटनाक्रम के अनुसार बिहार के ओरंगाबाद जनपद निवासी मौ.जहीर जम्मू में मजदूरी करता था,सोमवार को वह काम करते वक्त किसी निर्माणाधीन ईमारत से गिर गया,गम्भीर चोटें आने पर उसे परिजन एम्बुलेंस से बेहतर इलाज की खातिर चण्डीगढ़ ला रहे थे,पर रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। तो परिजनों ने उसे सीधा ओरंगाबाद ले जाने की योजना बनाई और उसी एम्बुलेंस को उन्होंने घर तक शव ले जाने के लिए तैयार कर लिया।दिल्ली आते आते एम्बुलेंस में चालक समेत कुल 9 लोग सवार हो गए। सोमवार की देर रात एम्बुलेंस बिहार के लिए चल दी।

यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीड व चालक की नींद की झपकी आने से मंगलवार की सुबह एम्बुलेंस डिवाईडर तोड़ कर दूसरी तरफ के रोड पर आ गयी,और आगरा की ओर से आ रही आई टेन कार से टकरा गयी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर तक आवाज सुनाई दी। आनन फानन में टोल चौकी प्रभारी और जेपी ग्रुप का राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया। गैस कटर से एम्बुलेंस में फंसे लोगों को निकाला गया।पर तब तक एम्बुलेंस सवार सात लोग काल के गाल में समा चुके थे। वहीं कार में सवार गम्भीर घायल एक महिला ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनकी हुई मौत,1 हरीसिंह पुत्र चमन सिंह निवासी चाँद नगर जम्मू,2 ताहिर अन्सारी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी दुर्गा कॉलोनी फोकल पॉइंट लुधियाना,3 सुहैल अहमद निवासी गंगा नगर अलवर,4 गुलशन पत्नी सुहैल,5 रिजवान पुत्र सुहैल,6 आसमाँ पत्नी जहीर,7 जहाँगीर आलम निवासी शास्त्री पार्क गली नम्बर 15 नाइ दिल्ली यह सभी मूल रूप से ओरंगाबाद बिहार के रहने वाले थे। जबकि आई टेन में सवार सरोज शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा निवासी राजपुर कॉलोनी टूंडला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा साकिब,नसरुद्दीन, सोनू उर्फ विश्वास,निखिल शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






