MANT-आईएसओ प्रमाणपत्र अधीनस्थों की मेहनत और मीडिया कर्मियों के सहयोग से मिला

हरेकृष्ण गोयल

मांट। जॉइंट मजिस्ट्रेट डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने कहा कि तहसील को आई एस ओ प्रमाण पत्र सभी अधीनस्थों की मेहनत व मीडिया कर्मियों के सहयोग का नतीजा है। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आई एसओ प्रमाण पत्र मिलना तहसील के लिए गौरव की बात है। पर अब इसे बनाये रखना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि कर्मचारियों ने पिछले कुछ दिनों में बहुत अच्छा कार्य किया है,इसके साथ ही नसीहत भी दी कि यदि कर्मचारियों के स्तर पर ही समस्याओं का निस्तारण हो जाये तो उन्हें अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर कर्मचारी स्थानीय हैं इसलिए उन्हें तहसील को अपने घर की तरह मान कर उसकी सुंदरता बनाये रखें।क्यों कि इसी से उनकी रोजी रोटी भी चलती है।उन्होंने बताया कि तहसील की सभी अदालतों में तीन साल से पुराने वादों का निस्तारण हो चुका है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष नीरज चौधरी ने डॉ. पेंसिया का पगड़ी बांध कर स्वागत किया। कार्यक्रम में आईएसओ टीम हेड आजाद सिंह तहसीलदार सुभाष यादव,एआरओ विजय बहादुर,ग्राम विकास अधिकारी  राजू प्रसाद,धीरेंद्र कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सोनी,ग्राम प्रधान भगवान सिंह,राजेश बाल्मीक,श्रीकांत,देवीराम,अनुपम यादव,विनोद चौधरी,कल्याण सिंह,शिवराम,बेचैन सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*