भरत लाल गोयल. पीड्यू समाचार

मथुरा 17 फरवरी 2019-थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत गांव ब्रिजा देर रात्रि को दो भाइयों में आपस में कहासुनी हो गई, जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई कन्हैया में गोली मार दी। गोली लगने से कन्हैया घायल हो गया। आनन-फानन परिवारजनों ने कन्हैया को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां आज उपचार के दौरान कन्हैया की मौत हो गई।
मृतक कन्हैया के पिता रेकपाल ने बताया कि मैं मथुरा था और मेरे पास फोन आया कि दोनों भाई आपस में लड़ रही है और छोटे बेटे कन्हैया की गोली लग गई है परंतु अभी तक मुझे यह नहीं पता कि गोली उसने खुद मारी थी अब मृतक के पिता रेखपाल ने अपने बेटे निरोत्तम के खिलाफ थाना छाता में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।






