MATHURA-पुलिस ने पकड़ी तीन महिला चोर

मथुरा,थाना गोविंद नगर की डीग गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर में पकड़ी गई तीन महिला चोर, लक्ष्मी पत्नी जॉनी नि० नई आबादी थाना शाहगंज जिला आगरा, कमलेश पत्नी जितेंद्र नि० ग्यासपूरा थाना जिला शाहगंज आगरा,रंजीता उर्फ दुर्गा पत्नी अभिषेक नि० धोली प्याऊ मथुरा, को 2 आधारकार्ड,2पैनकार्ड,1वोटरकार्ड,1770 रूपए तथा पर्स सहित बरामद कर गिरफ्तार किया।

डीग गेट पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने कागजातों को देख जानकारी दी की ये जरुरी कागजात श्रीमती छाया पत्नी प्रभुलाल नि० केथुराना जिला बालागढ़ मध्य प्रदेश के है।
लक्ष्मी पत्नी जॉनी का कहना है कि हम यह जेब काटने का काम कई वर्षों से कर रहे हैं और आगरा से मथुरा जेब काटने के लिए आए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*