बच्चों ने निकाला केंडिल मार्च
सुरेन्द्र चौधरी, बलदेव

बलदेव पब्लिक स्कूल में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बच्चों ने अध्यापकों के साथ कैंडल मार्च भी निकाला। इस दुखद घटना की बच्चों के साथ अध्यापकों ने कड़ी निंदा की। विद्यालय के निदेशक डॉ अशोक सिकरवार कहा कि इस प्रकार की घटनाएं विकृत मानसिकता एंव विचारधारा को दर्शाती हैं। लोग ऐसी विसंगतियों में फस कर खुद का भविष्य खतरे में डाल रहे हैं। साथ ही अन्य बेगुनाह लोगों का भी भविष्य अंधकार में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कायरता पूर्ण घटना में न जाने कितनी माताओं ने अपना बेटा, बहन ने अपना भाई, बेटों ने अपने पिता को खोया है। इस की क्षतिपूर्ति करना देश के लिए असंभव है । क्योंकि जीवन की भरपाई कभी नहीं की जा सकती उन्होंने दुःख प्रकट करते हुए कहा की हम सब इस घटना की दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा शहीदों के आश्रितों के लिए भारत के वीर ऐप में ग्यारह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई ।विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर अनीता सी सिकरवार ने कहा इस समय अपने देश को पड़ोसी देश को कड़ा सबक देना चाहिए। जिससे वह भविष्य में अपनी सीमा पर अपने देश के सैनिकों पर कभी भी आक्रमण करने की ना सोचे, तथा इस तरह की कायरता पूर्ण हमले भविष्य में न कर सके। इस दौरान बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, देश के वीर जवान अमर रहे के जय घोष ओं के साथ पाकिस्तान सरकार के खिलाफ कड़े शब्दों में निंदा की।






