हरेकृष्ण गोयल

मांट।यूपी बोर्ड परीक्षाओ को नकल विहीन कराने हेतु दिये गये निर्देशो के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार बोर्ड परीक्षाओ में सक्रिय साल्वर गैंग के अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक व थाना मांट व राया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
मांट व राया द्वारा श्रीमती सावित्री देवी उ0मा0वि0 मनी का बास से अवैध धनराशि की हेराफेरी कर षडयन्त्र कर फर्जी तरीके से हाईस्कूल के गणित प्रश्न पत्र की साँल्व उत्तर पुस्तिका तैयार कर छल से मूल उत्तर पुस्तिका के साथ बदलने वाले साँल्वर गैंग के दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण से बैग मे रखी 11 B उत्तर पुस्तिका जो हस्तलिखित है व 05 B उत्तर पुस्तिका बिना लिखी एवं बिना अनुक्रमांक की, उपरोक्त विद्यालय की मोहर व दो पहचान पत्र, रजिस्ट्रेशन सूची बरामद हुये । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना राया में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर लिया गया है। अभियान में मांट थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह व राया प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र शामिल रहे।
ये हुए गिरफ्तार
1. विष्णू पुत्र अवधेश नि0 कुडवारा थाना मांट जिला मथुरा 2. देवेश पुत्र जयपाल सिंह नि0 झरौठा थाना बलदेव जिला मथुरा । भागे हुये अभियुक्तगण का नाम पता- 1. प्रथम सिंह केन्द्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य श्रीमती सावित्री देवी उ0मा0वि0 मनीकाबास मथुरा 2. जयपाल सिंह प्रबन्धक नि0 झरौठा थाना बलदेव मथुरा ।3. रघुवीर सिंह स0अ0 अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक रा0इ0का0 थाना सुरीर मथुरा ।4. सुरेश कुमार स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनुदेशक ITI मथुरा ।






