हरेकृष्ण गोयल
श्वान को बचाने में डिवाइडर से टकराई अर्टिगा

मांट। वृंदावन से बाँके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे मुंबई के एक परिवार की गाड़ी एक्सप्रेस वे पर जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाईडर से टकरा गई,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी,तीन महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए।

नवी मुंबई के ओमकार मार्किट पनवेल रेलवे स्टेशन निवासी उत्तम गिलबिले कल मुंबई से आगरा मथुरा वृंदावन घूमने दिल्ली आए,वहां से एक टैक्सी किराये पर ली,जिसे उनका 27 वर्षीय पुत्र रोशन गिलबिले चला रहा था।आगरा मथुरा घूमने के बाद रविवार को पूरे परिवार ने बाँकेबिहारी के दर्शन किये और दिल्ली के लिए अर्टिगा गाड़ी से रवाना हो गए।
एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 91 के समीप रोड पर श्वान को बचाने के चक्कर मे गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई,गाड़ी में सवार सभी लोग उसमें फंस गए। गाड़ी में चीख पुकार मच गई,सूचना पर टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह व जेपी ग्रुप का राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा और गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला, पर तब तक रोशन की मौत हो चुकी थी,उनका सिर बुरी तरह कुचल गया,सड़क पर काफी दूर तक खून बिखर गया, जेपी ग्रुप के कर्मचारियों ने तत्काल सड़क से खून को साफ किया और यातायात को सुचारू किया। वहीं घायल उत्तम,संजीवनी,बीना, विवेक व विमल को अस्पताल भेज दिया गया।






