MATHURA-बोर्ड परीक्षा में दस नकलची पकड़े, 6126 ने छोड़ी परीक्षा

भरत लाल गोयल

मथुरा। शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की गणित एवं प्रारंभिक गणित व इंटर की व्यापारिक संगठन,कृषि भौतिकीय एवं जलवायु विज्ञान एवं कृषि जंतु विज्ञान परीक्षा हुई। जिसमें हाईस्कूल में 6061 एवं इंटरमीडिएट में 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, दस नकलची पकड़े गए। नकल माफिया पर अंकुश का असर परीक्षा में साफ तौर पर दिख रहा है। शनिवार को प्रथम पाली में परीक्षा में हाईस्कूल गणित एवं प्रारंभिक गणित परीक्षा में 31 हजार 837 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 25 हजार 766 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं इंटर की व्यापारिक संगठन परीक्षा में 908 पंजीकृत छात्रों में से 851, इंटर कृषि भौतिकीय एवं जलवायु विज्ञान में पंजीकृत 56 परीक्षार्थियों में से 50 एवं कृषि जंतु विज्ञान में पंजीकृत 26 परीक्षार्थियों में से 24 परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल गणित परीक्षा में 6061 अनुपस्थित रहे तथा इंटर परीक्षा में 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*