MATHURA-पुलमावा में जवानो की शहादत पर सचदेवा के स्टूडेंटस ने निकाला केंडिल मार्च

-रैपुराजाट और झंडीपुर में भी शहीद जवानों की याद में निकाला गया मौन मार्च
– गमजदा एवं आक्रोशित

भरत लाल गोयल, पीडीयू समाचार


——————————————
मथुरा। पुलमावा में आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। चहुंओर पाकिस्तान के प्रति देशवासियों में गहरा गुस्सा दिख रहा है। शहीद जवानों की आत्म शांति को जगह जगह केंडिलमार्च निकाला जा रहा है। हमले में शहीद हुए 42 जवानो को सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र छात्राओं व शैक्षिक एवं अशैक्षिक स्टाफ ने शनिवार को नम आँखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किये । छात्र छात्राओं ने संस्थान परिसर से ग्राम शहजादपुर पोरी तक आतंकी हमले के विरोध एवं शहीदों को श्रद्धांजलि देने के क्रम में कैंडल मार्च निकाला । छात्र छात्राओं द्वारा वन्दे मातरम, भारत माता को जय, जवानो आपके बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे, जैसे नारे लगाएं । शहीदों की आत्मा को शांति हेतु नवकार मंत्र का जाप भी किया गया और सीआरपीएफ जवानों के आत्मोत्सर्ग की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया । दूसरी ओर गांव झंडीपुर में शहीद सैनिक बबलू सिंह के स्मारक से ग्रामीणों ने केंडिल मार्च निकालकर शोकसंवेदना व्यक्त की। मार्च में शहीद सैनिक बबलू के परिजलनों के अलावा हतियावली के प्रधान राजकुमार सिंह शामिल रहे। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि पुलमावा में जो कुछ हुआ है, उसकी जितनी निंदा की जाए, उतना ही कम है। वहीं रैपुराजाट में जवानों की आत्म शांति के लिए हवनयज्ञ का भी आयोजन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*