हरेकृष्ण गोयल
मांट।जम्मू में शहीद जवानों को लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देने और पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाने का क्रम अभी रुक नहीं रहा है,लोगों में भारी उबाल है।शनिवार देर शाम भाजपा कार्यालय से भाजपाई कार्यकर्ताओं ने बाजार में होकर जुलूस निकाला,जुलूस में शामिल लोग पाकिस्तान विरोधी नारे लगा रहे थे।

जुलूस में भाजपा मांट मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह चौहान,भाजपा युवा मोर्चा मांट के मण्डल अध्यक्ष उमेश तरकर,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी उमेश क़ानूरिया,नीटू, अशोक सारस्वत,विपिन सविता,मनोज ठाकुर,सचिन ठाकुर,जगदीश त्रिपाठी,आर.के.ठाकुर,आदि ने सीधे सीधे कहा कि अब तो सैनिकों को आर पार की लड़ाई का आदेश मिलना चाहिए।
जुलूस के बाद कस्बा में यमुना नदी पर 101 दीप जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।






