हर बच्चे में दिखा सेना पर जाने का जोश

गोवर्धन, (परीक्षित कौशिक):- पुलवामा में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में हमारे 40 से अधिक वीर जाबांज सिपाही शहीद हो गए। वहीँ बीस से अधिक गम्भीर रूप से घायल हैं। वीर शहीदों के लिए जगह जगह श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं। कस्बा गोवर्धन के रामचंद्र स्कूल द्वारा शनिवार को स्कूली बच्चों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पूरे क्षेत्र में रैली निकाली गयी। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को देखते हुए हर बच्चों में सेना में भर्ती होकर अपने वीर शहीद सिपाहियों की शहादत का बदला लेने की चिंगारी जलती हुई दिखाई दी। संचालक मथुरेश कौशिक ने कहा कि हमारे सैनिक भाइयों पर जो हमला हुआ अब तक का सबसे बड़ा हमला है। और यह कृत्य बहुत ही चिंतनीय व निंदनीय है। हमारे प्रधानमन्त्री जी को वीर शहीदों की शहादत का बदला लेना चाहिए। चारों तरफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव, स्वेता उपाध्याय, दिनेश, राकेश, नीरज, बिजेंद्र, लोकेंद्र, ओमप्रकाश, गंगा, ज्योति, नीतू इत्यादि मौजूद






