MATHURA-मुस्लिमों ने निकाला कैंडल मार्च, शहीद CRPF के वीर जवानों की शहादत को भावपूर्ण

मथुरा,भरत लाल गोयल 
पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि मुस्लिम समाज के द्वारा भूतेश्वर तिराहे से डीग गेट तक विशाल कैंडल मार्च जुलुस निकाला गया।


जुलूस में मुस्लिम वर्ग के युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान होश में आओ के नारे जो सोर से लगाते हुए चल रहे थे।
मुख्यरूप से उस्मानी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना मलिक, राष्टीय अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू खान, ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद जुलूस में उपस्थित रहे।

पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए CRPF के वीर जवानों की शहादत में मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*