हरेकृष्ण गोयल

मांट। बल्देव इलाके में यूपी बोर्ड परिक्षाओं में लिप्त सॉल्वर गैंग को पकड़े जाने ले बाद एसटीएफ मांट क्षेत्र में सक्रिय हो गयी है।
परीक्षा शुरू होने से पहले ही एसटीएफ मांट क्षेत्र में होमवर्क कर चुकी है, सूत्रों की मानें तो इलाके के कुख्यात परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार हो चुकी है,मुखबिरों का जाल फैला दिया गया है। पेपर सॉल्व करने वाले स्थानों की तेजी से पहचान की जा रही है।
ज्ञातव्य हो कि मांट, राया, सुरीर,नोहझील थाना क्षेत्रों में कई परीक्षा केंद्र नकल कराने के लिए कुख्यात रहे हैं,गत वर्ष भी ऐसे परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को बदला गया था,एक बार फिर ठेके पर परीक्षा उत्तीर्ण कराने वाले सक्रिय हो गए हैं,जिसमें स्थानीय स्तर के विभागीय कर्मचारी अधिकारियों के अलावा चुनिंदा पुलिस कर्मी भी उन्हें सहयोग कर रहे हैं।
नकल न कराने के लिए विख्यात रहे एक परीक्षा केंद्र पर एसटीएफ की खास नजर है,क्यों कि कुछ इस तरह की सूचनाएं हैं,कि इस परीक्षा केंद्र पर इस बार भी उत्तरपुस्तिका बदलने की सैटिंग हो चुकी है।
आगरा मंडल के एसटीएफ प्रभारी हरीश बर्धन ने बताया कि मांट इलाके में सॉल्वर गैंग के करीब तक एसटीएफ पहुंच चुकी है। जल्द बड़ी कार्यवाही हो सकती है






