फरह(ओल)-

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ फियादीन हमला इस्लामिक स्टेट द्वारा किए जाने वाले हमलों जैसा है और इससे एक बार फिर साबित हो गया कि आतंकवाद पाकिस्तान की नीति का हिस्सा है।
थाना फरह के ओल में पाकिस्तान का पुतला फूंका व पैदल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकवादी हमले शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने में पूरा देश उमड़ पड़ा है यह घटना दिल को दहला देने वाली एवं बहुत ही शर्मनाक है ओल में भी मुख्य बाजार से पैदल मार्च कर रिर्पोटिंग चौकी ओल के समीप पाकिस्तान का पुतला फूंक कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान ,प्रेम सैनी, नरेंद्र शर्मा एवं आदि सैकड़ों लोगों ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।






