MANT-शहीद जवानों के सम्मान में निकाला कैंडिल मार्च

हरेकृष्ण गोयल

मांट। शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि देते हुए विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला वहीं तहसील में अशौक स्तम्भ के सामने बैठकर कर शोक व्यक्त किया।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृंदावन तिराहे से जनता स्कूल तक पाक के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में जगदीश त्रिपाठी,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के विधान सभा प्रभारी उमेश क़ानूरिया,नितेश विश्वास,सचिन ठाकुर,विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री देवेंद्र सिंह,अशौक सारस्वत,रोहित अग्रवाल, लोकेश,मनोज ठाकुर, राहुल ठाकुर,विपिन सविता आदि शामिल थे।

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडिल मार्च बस अड्डे से निकाला गया,जिसमें इसराइल खान,क्षेत्रपाल निषाद,राजू चौधरी,शहजाद खान,ब्रजेश राघव,विजेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

रात को तहसील में स्थापित अशोक स्तम्भ पर कस्बा वासियों ने मोमबत्ती जलाई,जिसमें सभी दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि वार्ता बहुत हो चुकी अब आर पार होनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*